शेयर मंथन में खोजें

मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) ने किया वाहनों के दाम बढ़ाने का ऐलान, शेयर 2% से अधिक फिसला

प्रमुख कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) जनवरी 2019 से अपने कई मॉडलों की कीमतों में इजाफा करने जा रही है।

मारुति के मुताबिक पिछले एक साल में कमोडिटी की कीमतों में बढत और विदेशी मुद्रा आदि वजहों का कंपनी के वाहनों की लागत पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। इसलिए कंपनी ने अतिरिक्त लागत का कुछ भार उपभोक्ताओं पर डालने के लिए अपनी कारों की कीमतें बढ़ाने का निर्णय लिया है।
हालाँकि कौन-कौन से मॉडलों पर कितने दाम बढ़ेंगे मारुति ने अभी इसकी जानकारी नहीं दी है। इस समय मारुति की एंट्री-लेवल ऑल्टो800 की कीमत 2.53 लाख रुपये और प्रीमियम क्रॉसओवर एस-क्रॉस की कीमत 11.45 लाख रुपये है।
इस बीच बाजार में भारी गिरावट के बीच मारुति सुजुकी का शेयर भी दबाव में है। बीएसई में मारुति का शेयर 7,559.55 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 7,467.00 रुपये पर खुल कर 7,372.60 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है। सवा 10 बजे के आस-पास कंपनी के शेयरों में 208.55 रुपये या 2.76% की गिरावट के साथ 7,351.00 रुपये पर कारोबार हो रहा है। (शेयर मंथन, 06 दिसंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख