शेयर मंथन में खोजें

बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance) के शेयर में करीब 1% की गिरावट

गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance) के शेयर भाव में करीब 1% की गिरावट दिख रही है।

बुधवार को बजाज फाइनेंस की डिबेंचर आवंटन समिति की बैठक हुई, जिसमें 10 लाख रुपये प्रति वाले 350 गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर आवंटित कर 35 करोड़ रुपये जुटाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गयी।
05 मई 2022 को रिडीम किये जाने वाले इन डिबेंचरों पर 9.22% की कूपन दर रखी गयी है। बजाज फाइनेंस ने इन्हें बीएसई के थोक ऋण बाजार सेगमेंट पर सूचीबद्ध करने का प्रस्ताव रखा है।
उधर बीएसई में बजाज फाइनेंस का शेयर 2,495.35 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज गिरावट के साथ 2,484.00 रुपये पर खुला। लाल निशान में शुरुआत के बाद यह अभी तक कमजोर स्थिति में बना हुआ है।
साढ़े 11 बजे के आस-पास कंपनी के शेयरों में 23.35 रुपये या 0.94% की गिरावट के साथ 2,472.00 रुपये पर कारोबार हो रहा है। वहीं पिछले 52 हफ्तों में बजाज फाइनेंस का शेयर 2,995.10 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा और 1,514.40 रुपये के निचले स्तर तक गिरा है। (शेयर मंथन, 06 दिसंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख