शेयर मंथन में खोजें

इन्फोसिस (Infosys) ने कनेक्टिकट में खोला नया तकनीकी केंद्र

देश की दूसरी सबसे बड़ी आईटी सेवा प्रदाता कंपनी इन्फोसिस (Infosys) ने अमेरिका के कनेक्टिकट में एक नये तकनीकी और नवाचार केंद्र का शुभारंभ किया है।

गौरतलब है कि पिछले साल इन्फोसिस ने अमेरिका में चार तकनीकी और नवाचार केंद्र स्थापित करने और 10,000 अमेरिकियों को नौकरी देने का ऐलान किया था। कंपनी पिछले 18 महीनों में 7,000 से अधिक अमेरिकीयों को नौकरी दे चुकी है।
नये तकनीकी केंद्र के जरिये इन्फोसिस क्षेत्र में अपने क्लाइंटों के साथ और भी करीब से काम कर सकेगी। साथ ही वैश्विक हब के रूप में इन्फोसिस इस केंद्र से अपने इन्श्योरटेक और हेल्थटेक प्रयासों को आगे बढ़ा सकेगी। इस हब में फ्यूचर ऑफ इंश्योरेंस, फ्यूचर ऑफ हेल्थकेयर और फ्यूचर ऑफ मैन्युफैक्चरिंग के लिए लिविंग लैब्स की सुविधा होगी।
हालाँकि बाजार में गिरावट के कारण सकारात्मक खबर के बावजूद आज इन्फोसिस का शेयर दबाव में है। 681.45 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में 675.30 रुपये पर शुरुआत के बाद यह 669.00 रुपये के निचले भाव तक गिरा है। 12 बजे के आस-पास कंपनी के शेयरों में 6.85 रुपये या 1.01% की गिरावट के साथ 674.60 रुपये पर कारोबार हो रहा है। (शेयर मंथन, 06 दिसंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख