शेयर मंथन में खोजें

सेंसेक्स में 394 अंकों की गिरावट के बीच पावर ग्रिड (Power Grid) में बढ़त

दोपहर करीब सवा 12 बजे सेंसेक्स में 394 अंकों की गिरावट दिख रही है, जबकि पावर ग्रिड (Power Grid) का शेयर मजबूत स्थिति में है।

दरअसल कंपनी को उत्तर प्रदेश में दो परियोजनाओं के लिए दाखिल की गयी निविदा में कामयाबी मिल गयी है। पावर ग्रिड जवाहरपुर ताप विद्युत परियोजना में ट्रांसमिशन सिस्टम की स्थापना करनी है। यह टैरिफ-आधारित प्रतिस्पर्धी बोली-प्रक्रिया के तहत पावर ग्रिड द्वारा प्राप्त की गयी पहली इंट्रा-स्टेट ट्रांसमिशन सिस्टम परियोजना है।
इसके अलावा दूसरी परियोजना के तहत पावर ग्रिड को संबंधित ट्रांसमिशन लाइन सहित फिरोजोबाद में एक 400 केवी सबस्टेशन का निर्माण करना है।
बीएसई में पावर ग्रिड का शेयर 183.40 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में हल्की बढ़त के साथ 185.00 रुपये पर खुला। अभी तक के कारोबार में यह 185.60-183.60 रुपये के दायरे में रहा है। 12.20 बजे के आस-पास कंपनी के शेयरों में 0.70 रुपये या 0.38% की बढ़त के साथ 184.10 रुपये पर कारोबार हो रहा है। (शेयर मंथन, 06 दिसंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख