शेयर मंथन में खोजें

जीई शिपिंग (GE Shipping) ने सौंपा जलयान 'जग आर्य', शेयर मजबूत

देश में निजी क्षेत्र की सबसे बड़ी जहाजरानी कंपनी जीई शिपिंग (GE Shipping) के शेयर में 3.5% से ज्यादा मजबूती आयी है।

दरअसल कंपनी ने 2011 में बने शुष्क थोक वाहक 'जग आर्य' को इसके खरीदार को सौंप दिया है। कंपनी ने इस जहाज की बिक्री की सौदा सितंबर 2018 में किया था।
इसके साथी ही जीई शिपिंग के बेड़े में 48 जहाज रह गये हैं, जिनमें 35 टैंकर और 14 शुष्क थोक वाहक जहाज हैं। कुल 39 लाख डीडब्ल्यूटी क्षमता के साथ इन जहाजों की औसत आयु 11.19 वर्ष है।
उधर बाजार में आयी जोरदार गिरावट के बावजूद आज जीई शिपिंग का शेयर 3.5% से अधिक मजबूत हुआ। बीएसई में जीई शिपिंग का शेयर 290.90 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 291.60 रुपये पर खुला। सवा 12 बजे तक हल्की बढ़त में रहने के बाद इसने ऊपर चढ़ना शुरू किया। पौने 3 बजे के करीब कंपनी के शेयरों 10.95 रुपये या 3.76% की तेजी के साथ 301.85 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 06 दिसंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख