शेयर मंथन में खोजें

बीएचईएल (BHEL) वापस खरीदेगी 1,628 करोड़ रुपये के इक्विटी शेयर

सरकारी विद्युत उपकरण कंपनी बीएचईएल (BHEL) 13 दिसंबर से 1,628 करोड़ रुपये इक्विटी शेयरों की वापस खरीद शुरू करेगी।

बीएचईएल का बायबैक ऑफर 13 दिसंबर को खुल कर 27 दिसंबर को बंद होगा, जिसमें कंपनी 18.93 करोड़ शेयर वापस खरीदेगी, जो इसके कुल शेयरों का 5.16% हिस्सा हैं। बीएचईएल ने 2 रुपये मूल कीमत वाले इन शेयरों की खरीदारी के लिए 86 रुपये का भाव तय किया है।
इससे पहले अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में बीएचईएल के निदेशक समूह ने अपनी एक बैठक में विचार के बाद बायबैक में हिस्सा लेने वाले योग्य शेयरधारकों के तय करने, उन्हें ऑफर और निविदा फॉर्म का पत्र भेजने के लिए 06 नवंबर की तिथि तय की थी।
उधर बीएसई में बीएचईएल का शेयर पिछले बंद स्तर के मुकाबले 66.40 रुपये पर खुला। सत्र के दौरान यह 66.60-65.10 रुपये के दायरे में रहा। सवा 3 बजे के करीब कंपनी के शेयरों 0.75 रुपये या 1.13% की गिरावट के साथ 65.65 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 06 दिसंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख