शेयर मंथन में खोजें

1.5% से अधिक गिरावट के साथ बंद हुआ श्रीराम ट्रांसपोर्ट (Shriram Transport) का शेयर

आज श्रीराम ट्रांसपोर्ट (Shriram Transport) के शेयर में 1.5% से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गयी।

आज श्रीराम ट्रांसपोर्ट की डिबेंचर आवंटन समिति ने प्राइवेट प्लेसमेंट आधार पर 10 लाख रुपये प्रति वाले 1,500 गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर आवंटित करने की मंजूरी दी, जिससे कंपनी ने 150 करोड़ रुपये जुटाये। 9.85% की कूपन दर वाले इन डिबेंचरों की मैच्योरिटी अवधि 3 साल 4 महीने 9 दिन है। पूँजी जुटाने की खबर के बावजूद कंपनी के शेयरों में बिकवाली देखने को मिली।
बीएसई में श्रीराम ट्रांसपोर्ट का शेयर 1,122.95 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज कमजोरी के साथ 1,100.00 रुपये पर खुला। सत्र के दौरान इसका ऊपरी स्तर 1,122.00 रुपये का रहा, यानी यह शेयर पूरे सत्र में हरे निशान में नहीं आ सका। अंत में यह 18.75 रुपये या 1.67% की गिरावट के साथ 1,104.20 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 06 दिसंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख