शेयर मंथन में खोजें

8.5% अधिक रहा मुथूट फाइनेंस (Muthoot Finance) का मुनाफा, शेयर में 6.5% की उछाल

मुथूट फाइनेंस (Muthoot Finance) के जुलाई-सितंबर तिमाही मुनाफे में साल दर साल आधार पर 8.5% की बढ़त हुई।

पिछले कारोबारी साल की इसी अवधि में कमाये गये 445.7 करोड़ रुपये के मुकाबले कंपनी का मुनाफा 483.8 करोड़ रुपये रहा। हालाँकि इस दौरान कंपनी की शुद्ध तिमाही आमदनी 1,661.6 करोड़ रुपये से 0.7% की मामूली गिरावट के साथ 1,650 करोड़ रुपये रह गयी। वहीं मुथूट फाइनेंस का पूँजी पर्याप्तता अनुपात 26.49% से घट कर 25.92% रह गया, जबकि प्रबंधन अधीन संपदा (एयूएम) साल दर साल आधार पर ही 21% की बढ़ोतरी के साथ 35,956 करोड़ रुपये रही। कंपनी की ब्याज आमदनी में भी 1% की मामूली गिरावट दर्ज की गयी, जो कि 16,431 करोड़ रुपये से घट कर 16,316 करोड़ रुपये रह गयी।
उधर बीएसई में मुथूट फाइनेंस के शेयर पर परिणामों का सकारात्मक असर देखने को मिला। कंपनी का शेयर 415.90 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 431.45 रुपये पर खुलने के बाद 447.60 रुपये के भाव तक चढ़ा है। करीब सवा 10 बजे मुथूट फाइनेंस के शेयरों में 27.90 रुपये या 6.71% की बढ़ोतरी के साथ 443.80 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 07 दिसंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख