शेयर मंथन में खोजें

सरकार ने घटायी कोल इंडिया (Coal India) में हिस्सेदारी, शेयर फिसला

केंद्र सरकार ने कोयला खनन कंपनी कोल इंडिया (Coal India) के 13,73,11,943 इक्विटी शेयरों (2.21% हिस्सेदारी) की बिकवाली की है।

सरकार ने रिलायंस निप्पॉन लाइफ द्वारा प्रबंधित सीपीएसई ईटीएफ इश्यू में संपत्ति प्रबंधन कंपनियों को कोल इंडिया के शेयर बेचे हैं। इसके साथ ही कोल इंडिया में सरकारी हिस्सेदारी 72.92% रह गयी है।
गौरतलब है कि कोल इंडिया कुल घरेलू कोयला उत्पादन में 80% से अधिक योगदान देती है।
बता दें कि सरकार ने ईटीएफ के नये इश्यू में पीएसयू कंपनियों की हिस्सेदारी बेच कर 17,000 करोड़ रुपये जुटाये हैं, जो घरेलू स्तर पर किसी ईटीएफ से जुटायी गयी सर्वाधिक पूँजी है।
उधर बीएसई में कोल इंडिया का शेयर इस खबर के बाद दबाव में दिख रहा है। कंपनी का शेयर 240.70 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 242.00 रुपये पर खुला। हरे निशान में शुरुआत के बाद शेयर का रुख नीचे की तरफ है। करीब साढ़े 10 बजे कोल इंडिया के शेयरों में 1.85 रुपये या 0.77% की गिरावट के साथ 238.85 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 07 दिसंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख