शेयर मंथन में खोजें

मनप्पुरम फाइनेंस (Manappuram Finance) के शेयर भाव में करीब 5% की बढ़ोतरी

साढ़े 11 बजे के आस-पास मनप्पुरम फाइनेंस (Manappuram Finance) के शेयर भाव में करीब 5% की बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।

प्रमुख गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी ने कहा है कि 11 दिसंबर को इसके निदेशक मंडल की बैठक होगी। उस बैठक में प्राइवेट प्लेसमेंट आधार पर गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर जारी करके पूँजी जुटाने पर विचार किया जायेगा।
पूँजी जुटाने के प्रस्ताव पर विचार की घोषणा मनप्पुरम फाइनेंस ने गुरुवार को ही कर दी थी, मगर बाजार में गिरावट के कारण इसके शेयर पर घोषणा का सकारात्मक असर नहीं पड़ा। मगर आज बाजार में सुबह से तेजी दिख रही है। 11.30 के करीब सेंसेक्स 159.14 अंक ऊपर 35,471.27 के स्तर पर है।
बीएसई में मनप्पुरम फाइनेंस का शेयर 79.50 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 80.45 रुपये पर खुला। हरे निशान में शुरुआत के बाद अभी तक के कारोबार में इसने 83.90 रुपये पर शिखर बनाया है। पौने 12 बजे के आस-पास कंपनी के शेयरों में 3.95 रुपये या 4.97% की तेजी के साथ 83.45 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 07 दिसंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख