शेयर मंथन में खोजें

एक महीने के निचले भाव तक गिरा हुडको (HUDCO) का शेयर

आवासीय और शहरी इन्फ्रा परियोजनाओं को कर्ज देने वाली सरकारी कंपनी हुडको (HUDCO) का शेयर आज एक महीने के निचले भाव तक गिर गया।

खबरों के अनुसार हुडको का निदेशक मंडल बॉन्ड जारी करके 1,000 करोड़ रुपये जुटाने पर विचार कर सकता है। हालाँकि पूँजी जुटाने की सकरात्मक खबर और बाजार में तेजी के बावजूद हुडको का शेयर आज दबाव में है।
बीएसई में हुडको का शेयर 41.45 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज मामूली बढ़त के साथ 41.75 रुपये पर खुला। हरे निशान में शुरुआत के बाद 10 बजे के करीब हुडको में कमजोरी देखी गयी और साढ़े 10 तक यह 41 रुपये के एक महीने के निचले भाव तक गिर गया। सवा 12 बजे के आस-पास कंपनी के शेयरों में 0.25 रुपये या 0.60% की गिरावट के साथ 41.20 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। इस भाव पर हुडको की बाजार पूँजी 8,247.83 करोड़ रुपये है।
बता दें कि पिछले 52 हफ्तों की अवधि में हुडको 89.50 रुपये के शिखर तक चढ़ा और 40.15 रुपये की तलहटी तक फिसला है। (शेयर मंथन, 07 दिसंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख