शेयर मंथन में खोजें

दिलीप बिल्डकॉन (Dilip Buildcon) को मिला 1,000 करोड़ रुपये का ठेका, शेयर उछला

बाजार में मजबूती के बीच आज दिलीप बिल्डकॉन (Dilip Buildcon) के शेयर भाव में 4% से ज्यादा की मजबूती आयी।

कंपनी को कोल इंडिया (Coal India) की सहायक इकाई महानदी कोलफील्ड (Mahanadi Coalfield) से ओडिशा में 1000.36 करोड़ रुपये का ठेका मिला है। ठेका मिलने की सकारात्मक खबर से दिलीप बिल्डकॉन के शेयर को सहारा मिला।

बीएसई में दिलीप बिल्डकॉन का शेयर 431.85 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले 439.90 रुपये पर खुला और कारोबार के दौरान 458.65 रुपये के ऊपरी भाव तक चढ़ा। अंत में यह 18.40 रुपये या 4.26% की वृद्धि के साथ 450.25 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 07 दिसंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख