शेयर मंथन में खोजें

बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) ने जुटायी 971.50 करोड़ रुपये की पूँजी

बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) ने 971.50 करोड़ रुपये की पूँजी जुटा ली है।

शुक्रवार को बैंक ने 10 लाख रुपये प्रति वाले बॉन्ड जारी करके यह पूँजी जुटायी, जिन पर 8.42% की कूपन दर है। बैंक का बॉन्ड इश्यू एक दिवसीय था, जो कि 06 दिसंबर को खुल कर उसी दिन बंद हुआ।
उधर बीएसई में बैंक ऑफ बड़ौदा का शेयर शुक्रवार को 1.20 रुपये या 1.14% की मजबूती के साथ 106.30 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इस भाव पर बैंक ऑफ बड़ौदा की बाजार पूँजी 28,121.84 करोड़ रुपये है।
कल बाजार में तेजी के दौरान इसका सर्वाधिक भाव 107.00 रुपये और न्यूनतम भाव 103.00 रुपये रहा। वहीं पिछले 52 हफ्तों की अवधि में बैंक के शेयर का शिखर 179.65 रुपये और निचला स्तर 90.70 रुपये पर रहा है। (शेयर मंथन, 08 दिसंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख