शेयर मंथन में खोजें

लार्सन ऐंड टुब्रो (Larsen & Toubro) को मिले 2,547 करोड़ रुपये के ठेके

प्रमुख इंजीनियरिंग कंपनी लार्सन ऐंड टुब्रो (Larsen & Toubro) की निर्माण इकाई को 2,547 करोड़ रुपये के ठेके मिले हैं।

देश-विदेश में कंपनी को मिले सभी ठेके विद्युत ट्रांसमिशन और वितरण क्षेत्र के हैं। अफ्रीका के उत्तरी क्षेत्र में सबस्टेशनों के अलावा कंपनी को तंजानिया में 220केवी ट्रांसमिशन लाइन तैयार करनी है।
थाईलैंड में लार्सन ऐंड टुब्रो को एक 230केवी गैस विद्युत-रोधित सबस्टेशन की आपूर्ति और निर्माण करना है।
दिसंबर में ही लार्सन ऐंड टुब्रो को 3,233 करोड़ रुपये के और भी ठेकों में कामयाबी मिली। इसके साथ ही अक्टूबर-दिसंबर में तिमाही कंपनी के पास कुल 20,565 करोड़ रुपये के ठेके हो गये हैं, जिनमें महीने के अंत तक बढ़ोतरी की संभावना है।
दूसरी तरफ बीएसई में लार्सन ऐंड टुब्रो का शेयर 1,402.55 रुपये का शिखर छू कर अंत में 18.85 रुपये या 1.37% की मजबूती के साथ 1,398.45 रुपये के भाव पर बंद हुआ। वहीं पिछले 52 हफ्तों की अवधि में कंपनी के शेयर का सर्वाधिक भाव 1,469.60 रुपये और न्यूनतम भाव 1,176.00 रुपये का रहा है। (शेयर मंथन, 08 दिसंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख