शेयर मंथन में खोजें

तो एस्सेल प्रोपैक (Essel Propack) ऐसे जुटायेगी 50 करोड़ रुपये

एस्सेल प्रोपैक (Essel Propack) 50 करोड़ रुपये की धनराशि जुटायेगी।

कंपनी यह धनराशि 13 दिसंबर को प्राइवेट प्लेसमेंट आधार पर वाणिज्यिक पत्र जारी करके हासिल करेगी। कंपनी द्वारा जारी किये जाने वाले वाणिज्यिक पत्रों पर 7.36% की कूपन दर है। ये वाणिज्यिक पत्र 13 मार्च 2019 को मैच्योर होंगे। एस्सेल प्रोपैक इन्हें कहीं भी सूचीबद्ध नहीं करेगी।
इससे पहले मंगलवार 04 दिसंबर को एस्सेल प्रोपैक ने 2 रुपये मूल कीमत वाले 45,666 इक्विटी शेयरों को 60.83 रुपये प्रति की दर से आवंटित किया था।
उधर बीएसई में शुक्रवार को एस्सेल प्रोपैक का शेयर 3.75 रुपये या 3.91% की तेजी के साथ 99.60 रुपये के भाव पर बंद हुआ। कल शुरुआत से दबाव में रहने के बाद डेढ़ बजे इसमें मजबूती आनी शुरू हुई। वहीं पिछले 52 हफ्तों की अवधि में कंपनी के शेयर का सर्वाधिक भाव 151.70 रुपये और न्यूनतम भाव 85.00 रुपये का रहा है। (शेयर मंथन, 08 दिसंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख