शेयर मंथन में खोजें

एनआईआईटी टेक्नोलॉजीज (NIIT Technologies) ने किया शेयरों का आवंटन

शुक्रवार को आईटी सेवा प्रदाता कंपनी एनआईआईटी टेक्नोलॉजीज (NIIT Technologies) की शेयर आवंटन की समिति की बैठक हुई।

बैठक में कर्मचारी स्टॉक विकल्प योजना-2005 के तहत 10 रुपये प्रति वाले 20,000 इक्विटी शेयर आवंटित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गयी। इस आवंटन के संबंध में कंपनी को 78,74,000 रुपये की प्राप्ति हुई है। नये शेयर आवंटित करने के साथ ही एनआईआईटी टेक्नोलॉजीज की चुकता शेयर पूँजी बढ़ कर 6,16,353,740 रुपये की हो गयी।
उधर बीएसई में शुक्रवार को एनआईआईटी टेक्नोलॉजीज का शेयर 1,109.85 रुपये का ऊपरी स्तर छू कर 12.85 रुपये या 1.19% की मजबूती के साथ 1,091.85 रुपये के भाव पर बंद हुआ। वहीं पिछले 52 हफ्तों की अवधि में कंपनी के शेयर का सर्वाधिक भाव 1,425.00 रुपये और न्यूनतम भाव 606.00 रुपये का रहा है। (शेयर मंथन, 08 दिसंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख