शेयर मंथन में खोजें

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : ऐक्सिस बैंक, इंडियन ऑयल, अशोक बिल्डकॉन, एस्कॉर्ट्स और बैंक ऑफ बड़ौदा

खबरों के कारण जो शेयर आज नजर में रहेंगे उनमें ऐक्सिस बैंक, इंडियन ऑयल, अशोक बिल्डकॉन, एस्कॉर्ट्स और बैंक ऑफ बड़ौदा शामिल हैं।

ऐक्सिस बैंक - निदेशक मंडल ने अमिताभ चौधरी को बैंक का अतिरिक्त निदेशक नियुक्त किया।
एलेम्बिक फार्मा - एनसीडी समिति 14 दिसंबर को 350 करोड़ रुपये तक के डिबेंचर जारी करने के लिए बैठक करेगी।
इंडियन ऑयल - कंपनी का बोर्ड 13 दिसंबर को शेयरों की वापस खरीद पर विचार करेगा।
अशोक बिल्डकॉन - कंपनी को रेल विकास निगम से 794.20 करोड़ रुपये का ठेका मिला।
एस्कॉर्ट्स - एस्कॉर्ट्स ने अपने आरटी क्रेन कारोबार को बेचने के लिए व्यापार हस्तांतरण समझौता किया है।
यूनाइटेड ब्रेवरीज - निदेशक और मुख्य वित्तीय अधिकारी स्टीवन बॉश ने इस्तीफा दिया।
पंजाब ऐंड सिंध बैंक - 12 दिसंबर को बैंक का निदेशक मंडल 500 करोड़ रुपये तक के इक्विटी शेयर जारी करने पर विचार करेगा।
बैंक ऑफ बड़ौदा - बैंक ने 971.50 करोड़ रुपये के बॉन्ड जारी किये।
एस्सेल प्रोपैक - एस्सेल प्रोपैक ने 50 करोड़ रुपये के वाणिज्यिक पत्र जारी किये।
यूफ्लेक्स - कंपनी ने रूस की फ्लेक्स केमिकल्स की 100% हिस्सेदारी खरीदने के लिए करार किया। (शेयर मंथन, 10 दिसंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख