शेयर मंथन में खोजें

ऐक्सिस बैंक (Axis Bank) : अमिताभ चौधरी अतिरिक्त निदेशक नियुक्त

ऐक्सिस बैंक (Axis Bank) ने अमिताभ चौधरी (Amitabh Chaudhry) को अपने निदेशक समूह में अतिरिक्त निदेशक नियुक्त किया है।

बता दें कि करीब तीन सप्ताह बाद 01 जनवरी 2019 से अमिताभ चौधरी बैंक के नये प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी का पद भी संभालने जा रहे हैं। वे इन पदों पर शिखा शर्मा की जगह लेंगे, जिनके चौथे कार्यकाल में आरबीआई (RBI) ने करीब 2.5 साल की कटौती की है।
08 दिसंबर को ऐक्सिस बैंक के निदेशक मंडल की बैठक में अमिताभ चौधरी के अलावा अतिरिक्त निदेशक के रूप में समीर बरुआ, सोम मित्तल और रोहित भगत की पुनर्नियुक्ति को भी मंजूरी दी गयी।
इस बीच सेंसेक्स में 613 अंकों की गिरावट के कारण ऐक्सिस बैंक का शेयर भी दबाव में है। 603.25 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में 598.05 रुपये पर शुरुआत के बाद 10 बजे के करीब यह 11.85 रुपये या 1.96% की गिरावट के साथ 591.40 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 10 दिसंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख