शेयर मंथन में खोजें

बाजार में जबरदस्त कमजोरी के बावजूद अशोक बिल्डकॉन (Ashoka Buildcon) में 4.7% की मजबूती

सुबह साढ़े 10 बजे के आस-पास सेंसेक्स में 587 अंकों की जोरदार गिरावट के बीच अशोक बिल्डकॉन (Ashoka Buildcon) के शेयर भाव में 4.7% की बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।

दरअसल रेल विकास निगम (Rail Vikas Nigam) ने बिहार और झारखंड में परियोजनाओं के लिए अशोक बिल्डकॉन को 794.20 करोड़ रुपये का ठेका दिया है।
अशोक बिल्डकॉन ने स्टोरी टेक सर्विसेज के साथ संयुक्त उद्यम में इन परियोजनाओं के लिए निविदा दाखिल की थी। परियोजनाओं में सड़क और पुल निर्माण, पटरी बिछाना, विद्युतिकरण, सिग्नलिंग और दूरसंचार कार्य शामिल है।
बीएसई में अशोक बिल्डकॉन का शेयर 120.20 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में आज हल्की बढ़ोतरी के साथ 120.80 रुपये पर खुला। हरे निशान में शुरुआत के बाद 10 बजे शेयर में तीखी उछाल आयी, जिससे यह 127.55 रुपये तक ऊपर गया। इसके बाद करीब साढ़े 10 बजे अशोक बिल्डकॉन 5.70 रुपये या 4.74% की मजबूती के साथ 125.90 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 10 दिसंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख