शेयर मंथन में खोजें

जुबिलेंट लाइफ (Jubilant Life) को मिली यूएसएफडीए (USFDA) से चार टिप्पणियाँ, शेयर टूटा

प्रमुख दवा कंपनी जुबिलेंट लाइफ (Jubilant Life) को अमेरिकी दवाई नियामक यूएसएफडीए (USFDA) ने इसके रुड़की में स्थित संयंत्र के लिए चार टिप्पणियाँ (Observations) जारी की हैं।

यूएसएफडीए ने कंपनी के इस सयंत्र का निरीक्षण अगस्त 2018 में किया था। कंपनी को 4 टिप्पणियों सहित फॉर्म 483 सौंपा गया है।
बता दें कि यूएसएफडीए से टिप्पणी प्राप्त करने वाली कंपनियों को 15 दिनों में सुधारात्मक और निवारक कार्य योजना के साथ लिखित में जवाब देना होता है।
यूएसएफडीए ने जुबिलेंट लाइफ के रुड़की संयंत्र को "आधिकारिक कार्रवाई सूचित" वर्गीकृत किया है, जिससे इस संयंत्र में तैयार होने वाले उत्पादों के लिए कंपनी को अमेरिकी औषधि नियामक से मंजूरी नहीं मिलेगी।
इस खबर का कंपनी के शेयर पर भी नकारात्मक असर पड़ा। बीएसई में जुबिलेंट लाइफ का शेयर 790.50 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में आज कमजोरी के साथ 769.50 रुपये पर खुला। लाल निशान में शुरुआत के बाद यह दबाव में ही है और अभी तक हरे निशान में नहीं आ सका है। करीब साढ़े 11 बजे जुबिलेंट फूडवर्क्स 36.40 रुपये या 4.60% की कमजोरी के साथ 754.10 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 10 दिसंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख