शेयर मंथन में खोजें

नेस्ले इंडिया (Nestle India) ने पेश की 'एवरेडी चाय लाइफ'

प्रमुख एफएमसीजी कंपनी नेस्ले इंडिया (Nestle India) ने बाजार में नया पेय उत्पाद 'एवरेडी चाय लाइफ' पेश किया है।

नेस्ले ने चाय के शौकीनों के लिए नया चाय उत्पाद तीन स्वादों में बाजार में उतारा है, जिनमें देसी मसाला, केसर और इलायची तथा अदरक और लेमनग्रास शामिल हैं।
तुरंत तैयार होने वाली चाय के सैशे पैक की कीमत 20 रुपये और 'कप में सैशे' पैक का दाम 30 रुपये होगा। पहले से तैयार मिश्रण से चाय बनाने के लिए सिर्फ गर्म पानी की जरूरत होगी। नेस्ले का नया उत्पाद स्टोरों के अलावा ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगा।
दूसरी तरफ बीएसई में नेस्ले इंडिया का शेयर 10,402.75 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में आज मामूली गिरावट के साथ 10,399.00 रुपये पर खुला, जो अभी तक के कारोबार के दौरान इसका ऊपरी भाव भी है। करीब 12.40 बजे नेस्ले के शेयरों में 22.80 रुपये या 0.22% की गिरावट के साथ 10,379.55 रुपये पर कारोबार हो रहा है। (शेयर मंथन, 10 दिसंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख