शेयर मंथन में खोजें

वैश्विक बिक्री घटने से 52 हफ्तों के निचले सप्ताह तक फिसला टाटा मोटर्स (Tata Motors) का शेयर

बाजार में जोरदार बिकवाली और वैश्विक बिक्री घटने की खबर से आज टाटा मोटर्स (Tata Motors) का शेयर 52 हफ्तों के निचले स्तर तक फिसला।

नवंबर 2017 के मुकाबले 2018 के समान महीने में टाटा मोटर्स की वैश्विक बिक्री (थोक बिक्री) में 7% की गिरावट दर्ज की गयी। जेगुआर लैंड रोवर (Jaguar Land Rover) सहित टाटा मोटर्स ने नवंबर में वाहनों की कुल 1,04,964 इकाइयाँ बेचीं।
इस दौरान टाटा मोटर्स के वाणिज्यिक वाहनों और टाटा देवू रेंज की वैश्विक थोक बिक्री 6% गिरावट के साथ 38,535 इकाई रह गयी। साथ ही समूह की यात्री वाहन बिक्री में भी गिरावट दर्ज की गयी, जो 7% घट कर 66,429 इकाई रह गयी।
दूसरी ओर टाटा मोटर्स का शेयर आज सुबह से दबाव में ही रहा। बीएसई में कंपनी का शेयर 162.45 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 160.55 रुपये पर खुल कर 156.10 रुपये के 52 हफ्तों के सबसे निचले भाव तक गिरा। सत्र के अंत में यह 5.60 रुपये या 3.45% की कमजोरी के साथ 156.85 रुपये के भाव पर बंद हुआ। टाटा मोटर्स का शेयर पिछले 52 हफ्तों की अवधि में 443.55 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा है। (शेयर मंथन, 10 दिसंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख