शेयर मंथन में खोजें

टाटा स्पॉन्ज (Tata Sponge) को मिली उत्पादन क्षमता बढ़ाने के लिए पर्यावरण मंजूरी

टाटा स्पॉन्ज (Tata Sponge) को ओडिशा में स्थित अपने संयंत्र की उत्पादन क्षमता बढ़ाने के लिए पर्यावरण मंत्रालय, वन और जलवायु परिवर्तन से मंजूरी मिल गयी है।

पर्यावरण संबंधी मंजूरी मिलने से टाटा स्पॉन्ज का ओडिशा के बिलीपाडा गाँव में मौजूद संयंत्र की डीआरआई (डायरेक्ट रेड्यूस्ड आयरन) प्रतिवर्ष उत्पादन क्षमता 4.25 लाख टन से बढ़ा कर 4.65 लाख करने का रास्ता साफ हो गया है।
टाटा स्पॉन्ज ने यह घोषणा शुक्रवार को बाजार बंद होने के बाद की थी, जिसका असर आज इसके शेयर पर दिखा। बाजार में जबरदस्त गिरावट के बावजूद टाटा स्पॉन्ज अधिकतर समय हरे निशान में रहा है।
बीएसई में टाटा स्पॉन्ज का शेयर 752.50 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में आज हल्की वृद्धि के साथ 753.00 रुपये पर खुल कर साढ़े 10 बजे के करीब 766.00 रुपये के ऊपरी भाव तक चढ़ा। करीब 2 बजे कंपनी के शेयरों में 2.50 रुपये या 0.33% की मजबूती के साथ 755.00 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। वहीं पिछले 52 हफ्तों की अवधि में टाटा स्पॉन्ज 1,248.00 रुपये तक ऊपर गया, जबकि 747.00 रुपये तक नीचे की ओर फिसला है। (शेयर मंथन, 10 दिसंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख