शेयर मंथन में खोजें

बैंक ऑफ बड़ौदा के बाद इंडियन ओवरसीज बैंक (Indian Overseas Bank) ने जारी किये बॉन्ड

बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) के बाद अब इंडियन ओवरसीज बैंक (Indian Overseas Bank) ने प्राइवेट प्लेसमेंट आधार पर बॉन्ड जारी किये हैं।

इंडियन ओवरसीज बैंक ने 10 वर्षीय बॉन्ड जारी करके 300 करोड़ रुपये की पूँजी जुटायी है, जिन पर 11.70% की दर से ब्याज दिया जायेगा। बता दें कि इन बॉन्डों पर 5 वर्ष की समाप्ति या इसके बाद हर कूपन भुगतान तिथि पर कॉल ऑप्शन (बिक्री का विकल्प) है।
इससे पहले बैंक ऑफ बड़ौदा ने 10 लाख रुपये प्रति वाले बॉन्ड जारी करके 971.50 करोड़ रुपये जुटाये थे, जिन पर 8.42% की कूपन दर है। बैंक ऑफ बड़ौदा का बॉन्ड इश्यू एक दिवसीय था, जो कि 06 दिसंबर को खुल कर उसी दिन बंद हुआ।
दूसरी तरफ बीएसई में इंडियन ओवरसीज बैंक का शेयर 14.04 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में आज 14.00 रुपये के स्तर पर खुला। बैंक का शेयर आज एक सीमित दायरे में रहा है। करीब सवा 3 बजे बैंक के शेयरों में 0.04 रुपये या 0.28% की मामूली कमजोरी के साथ 14.00 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 10 दिसंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख