शेयर मंथन में खोजें

एचसीएल टेक (HCL Tech) ने किया यूरोपीय जीवन बीमा कंपनी के साथ समझौता

आईटी सेवा प्रदाता एचसीएल टेक (HCL Tech) ने जीवन बीमा, पेंशन और संपत्ति प्रबंधन कंपनी एगॉन (Aegon) के साथ 5 वर्षीय करार किया है।

दोनों कंपनियों के बीच ऐप्पलिकेशन सर्विसेज करार हुआ है। इसके तहत एचसीएल टेक एगॉन की डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन साझेदार रहेगी और एक नये बहु-विक्रेता पारिस्थितिक तंत्र की स्थापना और प्रबंधन के जरिये नवीनीकरण में तेजी लाने में मदद करेगी।
बता दें कि एगॉन यूरोप में एचसीएल टेक के पहले बड़े उपभोक्ताओं में से एक है। एसचीएल टेक 2004 से एगॉन नीदरलैंड की आईटी सेवा साझेदार रही है। विश्व भर में देखें तो एचसीएल टेक 100 से अधिक बीमा कंपनियों के साथ कारोबार करती है।
दूसरी ओर एचसीएल टेक का शेयर 961.55 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 955.05 रुपये पर खुला। शुरुआती कारोबार में कुछ देर हरे निशान में रहने के बाद यह करीब पौने 10 बजे से अंत तक कमजोर स्थिति में रहा। कारोबार समाप्ति पर एचसीएल टेक का शेयर 20.00 रुपये या 2.08% की कमजोरी के साथ 941.55 रुपये के भाव पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 10 दिसंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख