शेयर मंथन में खोजें

आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) में 2% से ज्यादा गिरावट

आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) के शेयर भाव में 2% से ज्यादा की गिरावट दिख रही है।

आरबीआई गवर्नर के इस्तीफे और पाँच राज्यों के चुनाव नतीजों के बीच आज शेयर बाजार दबाव में है, जिससे आईसीआईसीआई बैंक का शेयर भी कमजोर स्थिति में है।
बैंक के कार्यकारी निदेशकों की समिति की कल हुई बैठक में घरेलू बाजार में लंबी अवधि के बॉन्ड जारी करके पूँजी जुटाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गयी। इन बॉन्डों को एक या अधिक किस्तों में प्राइवेट प्लेसमेंट आधार पर जारी किया जायेगा।
बीएसई में आईसीआईसीआई बैंक का शेयर 346.35 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले कमजोरी के साथ 338.00 रुपये पर खुला। करीब 10 बजे बैंक का शेयर 7.65 रुपये या 2.21% की गिरावट के साथ 338.70 रुपये पर चल रहा है। वहीं पिछले 52 हफ्तों की अवधि में बैंक का शेयर 375.25 रुपये तक चढ़ा और 256.50 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है। (शेयर मंथन, 11 दिसंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख