शेयर मंथन में खोजें

विप्रो (Wipro) ने किया ऑस्ट्रेलियाई डिजाइन एजेंसी का अधिग्रहण

प्रमुख आईटी सेवा प्रदाता कंपनी विप्रो (Wipro) ने ऑस्ट्रेलियाई डिजाइन एजेंसी का अधिग्रहण कर लिया है।

विप्रो ने ऑस्ट्रेलिया और एशिया-प्रशांत में अपने डिजिटल कारोबार की विस्तार योजना के तहत डिजाइन एजेंसी सिफ्ट (Syfte) खरीद ली है। विप्रो, सिफ्ट की डिजाइनर टीम का अपनी डिजाइन इकाई डिजाइनिट में विलय कर देगी।
सिफ्ट की स्थापना कैटजा फोर्ब्स ने की थी, जो ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के लिए डिजाइनिट के प्रबंध निदेशक का पद संभालेंगे। विप्रो डिजिटल और डिजाइनिट दुनिया भर में ग्राहकों को सेवाएँ देती है।
इस बीच बाजार में जबरदस्त गिरावट के बावजूद सकारात्मक खबर के सहारे विप्रो के शेयर में मजबूती है। बीएसई में विप्रो का शेयर 327.30 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 326.00 रुपये पर खुला। लाल निशान में शुरुआत के बाद शेयर में उठापटक भी देखने को मिली है। करीब साढ़े 10 बजे विप्रो का शेयर 2.40 रुपये या 0.73% की बढ़ोतरी के साथ 329.70 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 11 दिसंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख