शेयर मंथन में खोजें

बाजार में जबरदस्त गिरावट के बावजूद एसबीआई (SBI) में करीब 1% की मजबूती

सुबह साढ़े 10 बजे के करीब सेंसेक्स में 330 अंकों की गिरावट के बीच एसबीआई (SBI) का शेयर करीब 1% की मजबूती दिखा रहा है।

दरअसल सोमवार को एसबीआई ने घोषणा की थी कि बुधवार 12 दिसंबर को बैंक के केंद्रीय बोर्ड की कार्यकारी समिति की बैठक होगी। बैठक में 1.25 अरब डॉलर जुटाने के प्रस्ताव पर विचार किया जायेगा।
एसबीआई की कार्यकारी समिति पब्लिक ऑफर या प्राइवेट प्लेसमेंट आधार पर एक या अधिक किस्तों में अमेरिकी डॉलर या किसी अन्य परिवर्तनीय मुद्रा में पत्र जारी करके पूँजी प्राप्त करने पर विचार करेगी। ऋण पत्र 2019 में जनवरी-मार्च के दौरान जारी किये जा सकते हैं।
इसी घोषणा के सहारे एसबीआई का शेयर मजबूत स्थिति में है। बीएसई में एसबीआई का शेयर 273.40 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 269.00 रुपये पर खुला। लाल निशान में खुलने के बाद यह शुरुआती कारोबार में ही हरे निशान में पहुँच गया। इसके बाद एक दायरे में बैंक के शेयरों में कारोबार होता दिख रहा है। करीब पौने 11 बजे एसबीआई का शेयर 2.45 रुपये या 0.90% की बढ़ोतरी के साथ 275.85 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 11 दिसंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख