शेयर मंथन में खोजें

केडीडीएल (KDDL) खरीदेगी स्विट्जरलैंड की कंपनी

विश्व की प्रमुख घड़ी डायल निर्माता केडीडीएल (KDDL) स्विट्जरलैंड की हैंड वॉच कंपनी एस्टिमा एजी (Estima AG) का अधिग्रहण करेगी।

केडीडीएल के निदेशक मंडल ने सोमवार को हुई अपनी बैठक में एस्टिमा एजी के अधिग्रहण के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी।
केडीडीएल, एस्टिमा की खरीदारी अपनी सहायक कंपनियों पाइलैनिया एसए (Pylania SA) और कमला इंटरनेशनल (Kamla International) के जरिये करेगी। इनमें कमला इंटरनेशनल केडीडीएल विशेष उद्देश्य इकाई है। केडीडीएल एस्टिमा की 100% हिस्सेदारी के लिए करीब 2.92 करोड़ रुपये का भुगतान करेगी।
अधिग्रहण की सकारात्मक घोषणा के बीच बाजार में गिरावट के बावजूद केडीडीएल में जोरदार मजबूती दिख रही है। बीएसई में केडीडीएल का शेयर 490.00 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 519.00 रुपये पर खुला। करीब 11 बजे भी यह 29.00 रुपये या 5.92% की बढ़ोतरी के साथ 519.00 रुपये पर ही चल रहा है। (शेयर मंथन, 11 दिसंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख