शेयर मंथन में खोजें

डॉ रेड्डीज (Dr Reddys) ने अमेरिकी बाजार में पेश की नयी दवा

प्रमुख दवाई निर्माता कंपनी डॉ रेड्डीज (Dr Reddys) ने अमेरिकी बाजार में एक नयी दवा उतारी है।

डॉ रेड्डीज ने अमेरिका में ओमेप्राजोल पेश की है, जिसका उपयोग एसिड सामग्री को घटाने के लिए किया जाता है। साथ ही यह दवा घरेलू या गैस्ट्रिक अल्सर और गैस्ट्रो एनोफेगल रिफ्लक्स डिसीज (जीईआरडी) में भी कारगर होती है।
ओमेप्राजोल, प्रिलोसेक का जेनेरिक संस्करण है। ये दोनों ही दवाएँ ओवर-द-काउंटर (ओटीसी) हैं, जिसे अमेरिकी औषधि नियामक यूएसएफडीए की मंजूरी प्राप्त है।
दूसरी तरफ बीएसई में डॉ रेड्डीज का शेयर 2,689.50 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 2,681.00 रुपये पर खुला। 10 बजे शेयर में मजबूती आनी शुरू हुई, जिससे यह 2,744.10 रुपये के ऊपरी भाव तक चढ़ा। करीब साढ़े 12 बजे कंपनी के शेयरों में 39.50 रुपये या 1.47% की बढ़ोतरी के साथ 2,729.00 रुपये के भाव पर लेन-देन हो रही है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 45,297.45 करोड़ रुपये है। (शेयर मंथन, 11 दिसंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख