शेयर मंथन में खोजें

8% से ज्यादा उछला क्वेस कॉर्प (Quess Corp) का शेयर

क्वेस कॉर्प (Quess Corp) के शेयर भाव में आज 8% से ज्यादा की बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।

कंपनी के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक अजीत ईसाक, जो कंपनी के प्रमोटर भी हैं, ने शुक्रवार 07 दिसंबर को खुले बाजार में कंपनी के 48,000 इक्विटी शेयर खरीदे हैं। इसके साथ ही अजीत की क्वेस कॉर्प में हिस्सेदारी 12.04% से बढ़ कर 12.07% हो गयी है। कंपनी ने कल बाजार बंद होने के बाद यह घोषणा की थी, जिसका प्रभाव आज इसके शेयर पर साफ दिख रहा है।
बीएसई में क्वेस कॉर्प का शेयर 605.80 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले मजबूती के साथ 617.45 रुपये पर खुला। शुरुआत में 595.20 रुपये तक गिरने के बाद पौने 10 बजे के बाद से शेयर का रुख ऊपरी की तरफ है। इस बीच क्वेस कॉर्प 664.00 रुपये के ऊपरी भाव तक चढ़ा। करीब पौने 1 बजे कंपनी के शेयरों में 51.70 रुपये या 8.53% की बढ़ोतरी के साथ 657.50 रुपये के भाव पर लेन-देन हो रही है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 9,641.60 करोड़ रुपये है।
बता दें कि पिछले 52 हफ्तों की अवधि में यह 1,300.00 रुपये के शिखर तक चढ़ा और 581.10 रुपये के निचले स्तर तक गिरा है। हालाँकि क्वेस कॉर्प के शेयर के लिए पिछले 6 महीने काफी सख्त रहे हैं। इस अवधि में कंपनी का शेयर करीब 47% टूट गया है। (शेयर मंथन, 11 दिसंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख