शेयर मंथन में खोजें

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : इंडियन ऑयल, रिलायंस इंडस्ट्रीज, इंडियाबुल्स हाउसिंग, विप्रो और कावेरी सीड

खबरों के कारण जो शेयर आज नजर में रहेंगे उनमें इंडियन ऑयल, रिलायंस इंडस्ट्रीज, इंडियाबुल्स हाउसिंग, विप्रो और कावेरी सीड शामिल हैं।

इंडियन ऑयल - केंद्र सरकार ने कंपनी में 2.69% हिस्सेदारी बेची।
कैडिला हेल्थकेयर - भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग ने कंपनी द्वारा हाइंज के व्यापार का अधिग्रहण को मंजूरी दी।
रिलायंस इंडस्ट्रीज - रिलायंस जियो फाइबर कारोबार को एक नयी कंपनी में हस्तांतरित करेगी।
टाटा स्पॉन्ज - भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग ने कंपनी द्वारा ऊषा मार्टिन के स्टील व्यापार का अधिग्रहण को मंजूरी दी।
एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक - बैंक को प्रमोटर समूह शेयरधारकों के सार्वजनिक शेयरधारकों के रूप में पुनर्मूल्यांकन के लिए बीएसई और एनएसई की मंजूरी मिली।
फीनिक्स मिल्स - राजेंद्र कालकर कंपनी के सर्वकालिक निदेशक नियुक्त किये गये।
इंडियाबुल्स हाउसिंग - कंपनी ने 250 करोड़ रुपये के गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर आवंटित किये।
कावेरी सीड - कावेरी सीड दो पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनियों के विलय पर विचार करने के लिए 20 दिसंबर को विचार करेगी।
म्यूजिक ब्रॉडकास्ट - कंपनी ने बायबैक ऑफर बंद किया।
विप्रो - कंपनी ने डेट्रोइट, मिशिगन में ऑटोमोटिव इनोवेशन सेंटर लॉन्च किया। (शेयर मंथन, 12 दिसंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख