शेयर मंथन में खोजें

विप्रो (Wipro) ने अमेरिका में खोला तकनीकी केंद्र

देश की तीसरी सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर निर्यातक विप्रो (Wipro) ने अमेरिका के मिशिगन में नया तकनीकी केंद्र खोला है।

विप्रो ने मोटर वाहन और संबंधित उद्योग को लक्षित करते हुए डेट्रॉइट (मिशिगन) में नया इनोवेशन सेंटर स्थापित किया है।
विप्रो नये अत्याधुनिक सेंटर के जरिये डेट्रॉइट के मोटर वाहन उद्योग में अपनी स्थिति मजबूत करेगी। इससे पहले कंपनी ने 2017 में डेट्रॉइट में ही ऑटोमोटिव इंजीनियरिंग सेंटर भी खोला था।
इसके अलावा मार्च में कंपनी ने अमेरिका के टेक्सास में भी अपनी मौजूदा 1,400 कर्मियों की संख्या को अगले कुछ वर्षों में 2,000 तक पहुँचाने का भी ऐलान किया था। तब विप्रो ने टेक्सास में 45,000 एकड़ में नया केंद्र शुरू किया था।
इस बीच बीएसई में विप्रो का शेयर 328.95 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में 330.00 रुपये के स्तर पर खुला है। साढ़े 10 बजे के आस-पास विप्रो के शेयरों में 1.35 रुपये या 0.41% की बढ़ोतरी के साथ 330.30 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 12 दिसंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख