शेयर मंथन में खोजें

विस्तार योजना को निदेशक मंडल की मंजूरी से चढ़ा एसीसी (ACC) का शेयर

सीमेंट कंपनी एसीसी (ACC) के शेयर भाव में आज 2.5% से ज्यादा की वृद्धि दिख रही है।

दरअसल एसीसी के निदेशक मंडल ने करीब 3,000 करोड़ रुपये की विस्तार योजनाओं के प्रस्ताव को हरी झंडी दिखा दी है।
योजना के तहत मध्य प्रदेश के अमेठा ग्रीनफील्ड एकीकृत सीमेंट संयंत्र की स्थापना की जायेगी, जबकि उत्तर प्रदेश के टिकरिया में स्थित मौजूदा पिसाई संयंत्र का विस्तार किया जायेगा।
इसके अलावा एसीसी की विस्तार योजना में झारखंड में 11 लाख टन प्रति वर्ष क्षमता वाले सीटें पिसाई संयंत्र का निर्माण भी शामिल है। इस समय एसीसी की वार्षिक क्षमता 3.341 करोड़ टन है। 2017 में कंपनी की उपयोगिता दर 79% रही थी।
इस खबर का एसीसी के शेयर पर अच्छा असर पड़ा है। बीएसई में एसीसी का शेयर 1,434.10 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज 1,455.50 रुपये पर खुल कर 1,473.40 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। पौने 1 बजे के करीब कंपनी के शेयरों में 33.95 रुपये या 2.37% की मजबूती के साथ 1,468.05 रुपये पर लेन-देन चल रही है। इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 1,856.00 रुपये और निचला स्तर 1,255.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 12 दिसंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख