शेयर मंथन में खोजें

निदेशक मंडल की बैठक से पहले उछला यस बैंक (Yes Bank) का शेयर

आज यस बैंक (Yes Bank) के शेयर में 4.5% से ज्यादा की मजबूती आयी है।

दरअसल गुरुवार को बैंक के निदेशक समूह की बैठक होने जा रही है, जिसमें अगले प्रबंध निदेशक (एमडी) और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) के पद के लिए संभावित उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा की जायेगी। बैंक के वर्तमान एमडी और सीईओ राणा कपूर का कार्यकाल 31 जनवरी 2019 को समाप्त होने जा रहा है।
यस बैंक का निदेशक समूह अतिरिक्त निदेशकों की नियुक्ति के अलावा नये चेयरमैन के लिए नामों की भी सिफारिश करेगा, जिस पर आरबीआई (RBI) की मंजूरी ली जायेगी।
बीएसई में यस बैंक का शेयर 177.40 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज मजबूती के साथ 182.50 रुपये पर खुला। अभी तक के कारोबार में इसका ऊपरी स्तर 186.70 रुपये रहा है। 1.50 बजे के करीब बैंक के शेयरों में 8.20 रुपये या 4.62% की मजबूती के साथ 185.60 रुपये के भाव पर लेन-देन चल रही है। इस स्तर पर यस बैंक की बाजार पूँजी 42,886.73 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 404.00 रुपये और निचला स्तर 147.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 12 दिसंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख