शेयर मंथन में खोजें

एनबीसीसी (NBCC) को मिला 179 करोड़ रुपये का ठेका, शेयर 4% से अधिक मजबूत

सरकारी निर्माण कंपनी एनबीसीसी (NBCC) को 179 करोड़ रुपये का ठेका मिला है।

इस खबर से कंपनी के शेयर में 4% से ज्यादा मजबूती दिख रही है। एनबीसीसी को कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय से नयी दिल्ली में स्थित कौशल भवन में दफ्तर की इमारत का निर्माण करने के लिए ठेका प्राप्त हुआ है। इस घोषणा से एनबीसीसी के शेयरों में अच्छी खरीदारी हुई, जिससे कंपनी के शेयर भाव ऊपर की तरफ 52.90 रुपये तक चढ़ा।
बीएसई में एनबीसीसी का शेयर 50.15 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज मजबूती के साथ 51.00 रुपये पर खुला। आज शुरू से ही एनबीसीसी का शेयर मजबूत स्थिति में है। 2 बजे के करीब कंपनी के शेयरों में 2.15 रुपये या 4.29% की मजबूती के साथ 52.30 रुपये के भाव पर लेन-देन चल रही है। इस भाव पर एनबीसीसी की बाजार पूँजी 9,414.00 करोड़ रुपये है। (शेयर मंथन, 12 दिसंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख