शेयर मंथन में खोजें

जेएसडब्ल्यू स्टील (JSW Steel) के नवंबर उत्पादन में 2% की बढ़ोतरी दर्ज

साल दर साल आधार पर जेएसडब्ल्यू स्टील (JSW Steel) के नवंबर क्रूड स्टील उत्पादन में 2% बढ़ोतरी हुई है।

कंपनी ने नवंबर 2017 में 13.62 लाख टन के मुकाबले 2018 के समान महीने में 13.90 लाख टन स्टील का उत्पादन किया। इनमें कंपनी के फ्लैट रोल्ड उत्पादों का उत्पादन 9.59 लाख टन से 5% घट कर 9.15 लाख टन रह गया, जबकि लंबे रोल्ड उत्पादों का उत्पादन 2.99 लाख टन से 17% की वृद्धि के साथ 3.48 लाख टन रहा।
जेएसडब्ल्यू स्टील 13 अरब डॉलर वाले जेएसडब्ल्यू समूह की हिस्सा है, जो स्टील, ऊर्जा, इन्फ्रा, सीमेंट आदि कारोबारों में सक्रीय है। 1.8 करोड़ टन वार्षिक क्षमता वाली जेएसडब्ल्यू स्टील देश की प्रमुख एकीकृत इस्पात कंपनी है।
बीएसई में एनबीसीसी का शेयर 50.15 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज मजबूती के साथ 51.00 रुपये पर खुला। आज शुरू से ही एनबीसीसी का शेयर मजबूत स्थिति में है। 2 बजे के करीब कंपनी के शेयरों में 2.15 रुपये या 4.29% की मजबूती के साथ 52.30 रुपये के भाव पर लेन-देन चल रही है। इस भाव पर एनबीसीसी की बाजार पूँजी 9,414.00 करोड़ रुपये है। (शेयर मंथन, 12 दिसंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख