शेयर मंथन में खोजें

अंबुजा सीमेंट्स (Ambuja Cements) 960 करोड़ रुपये की लागत से बढ़ायेगी क्षमता

सीमेंट कंपनी अंबुजा सीमेंट्स (Ambuja Cements) के निदेशक समूह ने 960 करोड़ रुपये के निवेश से वार्षिक क्षमता बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी।

कंपनी के निदेशक मंडल ने आज अपनी बैठक में अतिपक्व ईंट (Clinker) की वार्षिक क्षमता में 14 लाख टन वृद्धि को मंजूरी दी, जिससे कंपनी की कुल अतिपक्व ईंट क्षमता 31 लाख टन हो जायेगी।
साथ ही 18 लाख टन अतिरिक्त सीमेंट पीसने और मारवाड़ मुंडवा, राजस्थान में कैप्टिव विद्युत योजना और अपशिष्ट हीट रिकवरी सिस्टम लगाने को भी मंजूरी दी गयी।
दूसरी तरफ बीएसई में अंबुजा सीमेंट्स का शेयर 212.40 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज 212.90 रुपये पर खुला। कारोबार के दौरान कंपनी के शेयर का ऊपरी स्तर 218.35 रुपये और निचला स्तर 212.90 रुपये रहा। अंत में यह 3.90 रुपये या 1.84% की बढ़ोतरी के साथ 216.30 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 12 दिसंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख