शेयर मंथन में खोजें

5.5% से ज्यादा चढ़ा महिंद्रा ऐंड महिंद्रा फाइनेंशियल (Mahindra & Mahindra Financial) का शेयर

महिंद्रा ऐंड महिंद्रा फाइनेंशियल (Mahindra & Mahindra Financial) ने बुधवार को 1,056 करोड़ रुपये के गैर-परिवर्तनीय डिबेंचरों का आवंटन किया।

आज कंपनी की अधिकृत समिति की बैठक हुई, जिसमें 10 लाख रुपये प्रति वाले डिबेंचरों के आवंटन को मंजूरी दी गयी, जिन्हें बीएसई (BSE) के थोक ऋण बाजार सेगमेंट पर सूचीबद्ध किया जायेगा। डिबेंचर आवंटन और बाजार में तेजी से कंपनी के शेयर को काफी सहारा मिला।
आवंटित किये गये डिबेंचरों में 500 करोड़ रुपये के शेयर सीरीज एओर-2018 के तहत आवंटित किये गये, जो कि 17 मार्च 2020 को मैच्योर होंगे। इन डिबेंचरों पर 9.34% की कूपन दर है। बाकी 556 करोड़ रुपये के डिबेंचरों को सीरीज एयू-2018 के अंतर्गत आवंटित किया गया, जो 29 मार्च 2022 को मैच्योर होंगे।
दूसरी तरफ बीएसई में महिंद्रा फाइनेंशियल का शेयर 415.05 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज 420.00 रुपये पर खुला। कारोबार के दौरान कंपनी के शेयर का ऊपरी स्तर 441.80 रुपये और निचला स्तर 415.60 रुपये रहा। अंत में यह 23.15 रुपये या 5.58% की बढ़ोतरी के साथ 438.20 रुपये के भाव पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 12 दिसंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख