शेयर मंथन में खोजें

मुख्य वित्तीय अधिकारी के इस्तीफे से दबाव में डीएलएफ (DLF) का शेयर

रियल एस्टेट कंपनी डीएलएफ (DLF) के मुख्य वित्तीय अधिकारी (सीएफओ) सौरभ चावला (Saurabh Chawla) ने कंपनी से इस्तीफा दे दिया है।

कंपनी के सर्वकालिक निदेशक अशोक कुमार त्यागी (Ashok Kumar Tyagi) समूह के नये सीएफओ होंगे।
सौरभ चावला अप्रैल 2006 में डीएलएफ से जुड़े थे, जबकि पिछले साल दिसंबर में उन्हें कंपनी का सीएफओ नियुक्त किया गया था। हालाँकि चावला से पहले अशोक कुमार त्यागी ही समूह के सीएफओ थे।
चावला दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम (ऑनर्स) स्नातक और न्यूयॉर्क के पेस विश्वविद्यालय से एमबीए (फाइनेंस) हैं। कॉर्पोरेट फाइनेंस के क्षेत्र में उनके पास 20 से अधिक वर्षों का कार्य अनुभव है। डीएलएफ से पहले उन्होंने ग्लोबल कैपिटल मैनेजमेंट, फर्स्ट कैपिटल, जीई कैपिटल, इंटेलिस्टूडेंट सर्विसेज और मोजर बायर इंडिया के साथ काम किया है।
सौरभ चावला के इस्तीफे की खबर से डीएलएफ का शेयर दबाव में दिख रहा है। 179.30 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में 177.70 रुपये खुलने के बाद करीब पौने 11 बजे यह 2.35 रुपये या 1.31% की कमजोरी के साथ 176.95 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 13 दिसंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख