शेयर मंथन में खोजें

कैपिटल फर्स्ट (Capital First) के शेयर में 2.5% से ज्यादा मजबूती

आज गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी कैपिटल फर्स्ट (Capital First) के शेयर भाव में 2.5% से ज्यादा की बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।

कैपिटल फर्स्ट के शेयर को डिबेंचर आवंटन की खबर से सहारा मिल रहा है।
बुधवार को कंपनी की डिबेंचर समिति की बैठक हुई, जिसमें 10 लाख रुपये प्रति वाले गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर आवंटित करके 1,048.20 करोड़ रुपये जुटाने का निर्णय लिया गया। कैपिटल फर्स्ट ने ये डिबेंचर प्राइवेट प्लेसमेंट आधार पर आवंटित किये।
दूसरी तरफ बीएसई में कैपिटल फर्स्ट का शेयर 519.35 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में 529.00 रुपये खुला। बाजार में तेजी के बीच कैपिटल फर्स्ट के शेयरों में भी खरीदारी देखने को मिली, जिससे यह पौने 11 बजे के करीब 535.60 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। इसके बाद करीब 11 बजे यह 13.65 रुपये या 2.63% की मजबूती के साथ 533.00 रुपये के भाव पर चल रहा है।
पिछले 52 हफ्तों की अवधि में देखें तो कैपिटल फर्स्ट का शेयर 902.00 रुपये तक चढ़ा, जबकि 437.25 रुपये के निचले भाव तक फिसला है। (शेयर मंथन, 13 दिसंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख