शेयर मंथन में खोजें

निदेशक समूह की बैठक से पहले इन्फीबीम एवेन्यूज (Infibeam Avenues) में करीब 3% वृद्धि

ई-कॉमर्स कंपनी इन्फीबीम एवेन्यूज (Infibeam Avenues) के शेयर में करीब 3% की तेजी दिख रही है।

बता दें कि आज गुरुवार को इन्फीबीम एवेन्यूज के निदेशक मंडल की बैठक होनी थी, जिसे कंपनी ने सोमवार 17 दिसंबर को पुनर्निर्धारित कर दिया है। गौरतलब है कि उस बैठक में कंपनी के लिए रणनीतिक विकास के अवसरों पर विचार किया जायेगा।
दूसरी तरफ बीएसई में इन्फीबीम एवेन्यूज का शेयर 46.65 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज बढ़ोतरी के साथ 47.30 रुपये पर खुला। बाजार में तेजी के बीच इन्फीबीम एवेन्यूज के शेयरों में भी खरीदारी हुई, जिससे कंपनी का शेयर 50.50 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। इसके बाद करीब सवा 11 बजे कंपनी के शेयरों में 1.35 रुपये या 2.89% की मजबूती के साथ 48.00 रुपये के भाव पर कारोबार हो रहा है।
पिछले 52 हफ्तों की अवधि में देखें तो इन्फीबीम एवेन्यूज का शेयर 242.80 रुपये तक चढ़ा, जबकि 27.65 रुपये के निचले भाव तक फिसला है। (शेयर मंथन, 13 दिसंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख