शेयर मंथन में खोजें

एनबीसीसी (NBCC) के शेयर में 2.5% से ज्यादा मजबूती

सरकारी निर्माण कंपनी एनबीसीसी (NBCC) के शेयर में आज 2.5% से ज्यादा की मजबूती देखने को मिल रही है।

एनबीसीसी ने घोषणा की है कि पीएसयू कंपनी को नवंबर में कुल 743.26 करोड़ रुपये के ठेके मिले।
बुधवार को एनबीसीसी ने कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय से 179 करोड़ रुपये का ठेका मिलने की घोषणा की थी, जिसके तहत नयी दिल्ली में स्थित कौशल भवन में दफ्तर इमारत का निर्माण किया जाना है। कल इस खबर से एनबीसीसी के शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिली।
नवंबर में कुल व्यापार मिलने की घोषणा का भी एनबीसीसी के शेयर पर सकारात्मक असर देखने को मिल रहा है।
दूसरी तरफ बीएसई में एनबीसीसी का शेयर 52.25 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज बढ़ोतरी के साथ 53.10 रुपये पर खुला। सुबह से एनबीसीसी का शेयर मजबूत स्थिति में है। पौने 12 बजे के करीब 53.85 रुपये का ऊपरी स्तर छूने के बाद पौने 1 बजे के आस-पास एनबीसीसी के शेयरों में 1.40 रुपये या 2.68% की मजबूती के साथ 53.65 रुपये पर लेन-देन हो रही है। इस भाव पर एनबीसीसी की बाजार पूँजी 9,657.00 करोड़ रुपये है। (शेयर मंथन, 13 दिसंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख