शेयर मंथन में खोजें

संयुक्त उद्यम करार से प्रिकॉल (Pricol) के शेयर में करीब 15% की उछाल

वाहन कलपुर्जे निर्माता प्रिकॉल (Pricol) के शेयर में करीब 15% की जबरदस्त तेजी दिख रही है।

प्रिकॉल ने भारत और दक्षिण पूर्व एशिया के अन्य देशों में उन्नत टेलीमैटिक्स और आईओटी समाधान प्रदान करने के लिए इजराइल की पॉइंटर टेलोकेशन (Pointer Telocation) के साथ संयुक्त उद्यम समझौता किया है।
प्रिकॉल ने इस करार की घोषणा कल बाजार बंद होने के बाद की थी, जिसका असर आज कंपनी के शेयर पर साफ दिख रहा है।
इस संयुक्त उद्यम के जरिये पॉइंटर और प्रिकॉल को भारतीय टेलीमैटिक्स बाजार में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। संयुक्त उद्यम के माध्यम से पॉइंटर और प्रिकॉल ओईएम (मूल उपकरण निर्माता) और कलपुर्जे दोनों क्षेत्रों में विभिन्न प्रकार के टेलीमैटिक्स समाधान प्रदान करेंगी।
उधर बीएसई में प्रिकॉल का शेयर 49.15 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज मजबूती के साथ 54.70 रुपये पर खुला। कारोबार के दौरान यह 58.65 रुपये के ऊपरी भाव तक चढ़ा। 2 बजे के आस-पास कंपनी के शेयरों में 7.25 रुपये या 14.75% की मजबूती के साथ 56.40 रुपये पर लेन-देन हो रही है। (शेयर मंथन, 13 दिसंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख