शेयर मंथन में खोजें

20% के ऊपरी सर्किट पर बंद हुआ जैन इरिगेशन (Jain Irrigation) का शेयर

देश की सबसे बड़ी माइक्रो सिंचाई कंपनी जैन इरिगेशन (Jain Irrigation) का शेयर आज 20% की जबरदस्त तेजी के साथ ऊपरी सर्किट पर बंद हुआ।

दरअसल कंपनी को कर्नाटक के जल संसाधन विभाग की इकाई कर्नाटक नीरावरी निगम से राज्य में 584 करोड़ रुपये की एक नयी एकीकृत माइक्रो सिंचाई परियोजना मिली है।
यह परियोजना जैन इरिगेशन द्वारा शुरू की गयी संकल्पना 'रिसोर्स टू रूट' पर आधारित है, जो सिंचाई क्षेत्र में सुधार लाने के लिए प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के दोनों उद्देश्यों, "हर खेत को पानी" और "पर ड्रॉप मोर क्रॉप", को पूरा करती है।
उधर बीएसई में जैन इरिगेशन का शेयर 41.75 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज 43.30 रुपये पर खुला। करीब 3.20 बजे जैन इरिगेशन का शेयर 50.10 रुपये के ऊपरी भाव तक चढ़ा, जो इसका दैनिक ऊपरी सर्किट स्तर भी है। सत्र के अंत में यह 8.35 रुपये या 20.00% की तेजी के साथ 50.10 रुपये के भाव पर ही बंद हुआ। (शेयर मंथन, 13 दिसंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख