शेयर मंथन में खोजें

इंडियन एनर्जी एक्सचेंज (Indian Energy Exchange) ने छुआ एक महीने का शिखर

इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम आधारित पावर ट्रेडिंग एक्सचेंज इंडियन एनर्जी एक्सचेंज (Indian Energy Exchange) के शेयर में 3.5% से ज्यादा की मजबूती दिख रही है।

गुरुवार 20 दिसंबर को इंडियन एनर्जी एक्सचेंज या आईईएक्स के निदेशक मंडल की बैठक होने जा रही है। उस बैठक में कंपनी के पूर्ण चुकता इक्विटी शेयरों को वापस खरीदने के प्रस्ताव पर विचार किया जायेगा। इसी घोषणा से आईईएक्स के शेयर को सहारा मिल रहा है।
बीएसई में आईईएक्स का शेयर गुरुवार के 156.65 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज मजबूती के साथ 163.00 रुपये पर खुल कर 171.00 रुपये के एक महीने के शिखर तक चढ़ा। करीब 9.50 बजे कंपनी का शेयर 5.85 रुपये या 3.73% की बढ़ोतरी के साथ 162.50 रुपये पर चल रहा है। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों की अवधि में आईईएक्स के शेयर का उच्च स्तर 178.00 रुपये और निचला स्तर 140.50 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 14 दिसंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख