शेयर मंथन में खोजें

सिटी यूनियन बैंक (City Union Bank) का शेयर एक महीने के शिखर के करीब

सिटी यूनियन बैंक (City Union Bank) का शेयर आज सुबह से मजबूत स्थिति में है।

बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद सिटी यूनियन बैंक का शेयर हरे निशान में बना हुआ है। बैंक ने अपनी एक नयी शाखा का शुभारंभ किया, जो चेन्नई में स्थित है। इसके साथ ही बैंक की कुल शाखाओं की संख्या 611 हो गयी है। नयी शाखा खुलने की खबर से बैंक के शेयर को आज सहारा मिलता दिख रहा है।
बीएसई में सिटी यूनियन बैंक का शेयर गुरुवार के 178.25 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज बढ़त के साथ 179.55 रुपये पर खुला। मजबूत शुरुआत के बाद बैंक का शेयर अभी तक के कारोबार में 180.00 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा, जो इसके एक महीने के शिखर (181.35 रुपये) के काफी करीब है।
करीब पौने 1 बजे बैंक के शेयरों में 1.05 रुपये या 0.59% की मजबूती के साथ 179.30 रुपये के भाव पर लेन-देन हो रही है। इस भाव पर बैंक की बाजार पूँजी 13,122.75 करोड़ रुपये है।
बता दें कि पिछले 52 हफ्तों में सिटी यूनियन बैंक का शेयर 207.15 रुपये के शिखर तक चढ़ा और 134.35 रुपये की तलहटी तक फिसला है। (शेयर मंथन, 14 दिसंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख