शेयर मंथन में खोजें

20% उछाल के साथ ऊपरी सर्किट पर मैक्स इंडिया (Max India) का शेयर

आज मैक्स इंडिया (Max India) का शेयर 20% की जोरदार उछाल के साथ ऊपरी सर्किट पर पहुँच गया।

खबरों के अनुसार मैक्स इंडिया अपने स्वास्थ्य बीमा कारोबार की बिक्री कर सकती है। खबर है कि प्राइवेट इक्विटी फर्म ट्रू नॉर्थ मैनेजर्स मैक्स इंडिया की मैक्स बूपा हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी में पूरी 51% हिस्सेदारी खरीदने के करीब है।
इस खबर के संबंध में बीएसई ने मैक्स इंडिया से स्पष्टीकरण माँगा था, जिसके जवाब में कंपनी ने फिलहाल ऐसे किसी सौदे के होने से इंकार किया है। हालाँकि इस खबर के कारण कल और आज मैक्स इंडिया के शेयरों में जबरदस्त कारोबार देखने को मिला। आज मैक्स इंडिया का शेयर ऊपरी सर्किट पर पहुँच गया है।
बीएसई में मैक्स इंडिया का शेयर गुरुवार के 66.80 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज सपाट 68.10 रुपये पर खुला। हल्की बढ़त के साथ खुल कर कंपनी के शेयर का रुख ऊपर की ओर रहा। 2.30 बजे के आस-पास ऊपरी सर्किट पर पहुँचने के बाद कारोबार बंदी के समय भी यह 13.95 रुपये या 19.99% की बढ़ोतरी के साथ 80.15 रुपये के भाव पर है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 2,151.40 करोड़ रुपये है। (शेयर मंथन, 14 दिसंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख