शेयर मंथन में खोजें

इंडियन ह्यूम पाइप (Indian Hume Pipe) को मिले 234.11 करोड़ रुपये के ठेके

इंडियन ह्यूम पाइप (Indian Hume Pipe) को 234.11 करोड़ रुपये के 2 ठेके मिले हैं।

कंपनी को दोनों ठेके मध्य प्रदेश जल निगम मर्यादित, भोपाल से प्राप्त हुए हैं। परियोजनाओं में 123.72 करोड़ रुपये की कंडैला बहु ग्राम ग्रामीण जल आपूर्ति योजना शामिल है, जिसमें जाँच और संचालन के अलावा 10 साल तक पूरी योजना का रखरखाव शामिल है।
साथ ही दूसरी 110.39 करोड़ रुपये की गडकोटा बहु ग्राम ग्रामीण जल आपूर्ति योजना है। इस योजना में भी जाँच और संचालन के अलावा 10 साल तक पूरी योजना का देखभाल शामिल है।
उधर शुक्रवार को बीएसई में इंडियन ह्यूम पाइप का शेयर 16.80 रुपये या 5.67% की तेजी के साथ 312.95 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 1,516.15 करोड़ रुपये है। वहीं पिछले 52 हफ्तों में कंपनी का शेयर 465.00 रुपये के शिखर तक चढ़ा और 220.25 रुपये के निचले भाव तक गिरा है। (शेयर मंथन, 15 दिसंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख