शेयर मंथन में खोजें

कोल इंडिया (Coal India) की सहायक कंपनी क्षमता बढ़ने के लिए करेगी 1,150 करोड़ रुपये का निवेश

खबरों के अनुसार सरकारी कोयला खनन कंपनी कोल इंडिया (Coal India) की सहायक इकाई नॉर्दर्न कोलफील्ड्स (Northern Coalfields) 1,150 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।

इस निवेश के जरिये नॉर्दर्न कोलफील्ड्स की योजना अपनी वार्षिक उत्पादन क्षमता 10 करोड़ टन तक बढ़ाने की है। कंपनी की योजना वित्त वर्ष 2018-19 में ही क्षमता विस्तार की है।
इस समय कोल इंडिया की केवल दो सहायक कंपनियाँ, साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स और महानदी कोलफील्ड्स, ही प्रति वर्ष 10 करोड़ टन से अधिक उत्पादन कर रही हैं।
पिछले वर्ष में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स का उत्पादन 9.3 करोड़ टन रहा था।
उधर शुक्रवार को अंतिम कारोबारी आधे घंटे में हुई खरीदारी के सहारे कोल इंडिया का 1.95 रुपये या 0.80% की मजबूती के साथ 246.75 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 1.55 लाख करोड़ रुपये है।
वहीं पिछले 52 हफ्तों की अवधि में कंपनी का शेयर 316.55 रुपये के ऊपरी भाव तक चढ़ा, जबकि नीचे की ओर 228.50 रुपये तक फिसला है। (शेयर मंथन, 15 दिसंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख